Monday, December 21, 2015

आयुर्वेद में हीरा है खीरा

 आयुर्वेद में हीरा है खीरा

आयुर्वेद में हीरा है खीरा
     सूरज की तेज़ गर्मी में
शरीर को ठंडा करता है खीरा
     इसीलिए हीरा है खीरा
त्वचा को भी चमकता है खीरा
     विटामिन ए और सी की खान है खीरा
सर्दी जुखाम को पल में दूर करता है खीरा
     आयुर्वेद में हीरा है खीरा
गर्मी में लू से बचाता है खीरा
     किडनी लीवर की समस्या को,
राहत देता है खीरा
     आयुर्वेद में हीरा है खीरा
पायरिया से निजाद दिलाता है खीरा
     आँखों के काले घेरो को,
दूर करता है खीरा
     आयुर्वेद में हीरा है खीरा

Friday, December 11, 2015

आयुर्वेद में दही

आयुर्वेद में दही


अगर दीर्घायु है पाना
     तो अत्यंत गुणकारी दही है खाना
आत के छार कणो को
     घटाता है दही
मस्तिष्क को भी बल देता है दही
    अगर दीर्घायु है पाना
तो अत्यंत गुणकारी दही है खाना
     हृदय रोग से बचत है दही
कोलेस्ट्रोल घटाता और झुरिया मिटाता
     शरीर को पुष्ट करता है दही
अगर दीर्घायु है पाना
     तो अत्यंत गुणकारी दही है खाना

Monday, December 7, 2015

आयुर्वेद में आँवला

आयुर्वेद में आँवला 

आँवला में हैं अंतहीन
     औषधीय गुण
इसको मत समझो बेकार
     इसमें सभी तत्वों का है समावेश
जो पीता आँवला रस
     कब्ज, मधुमेह से रहता कोसो दूर
आँवला में हैं अंतहीन
     औषधीय गुण
जी भी खाता आँवला चूर्ण
     स्मरण शक्ति पाचन शक्ति
को रखता है दुरुस्त
     जो खाता आँवले का मुर्रब्बा
उच्च रख चाप नकसीर, स्वप्नदोष
     से मिलता छुटकारा
आँवला में हैं अंतहीन
     औषधीय गुण
जो भी आँवला बालो में लगता
     बाल गिरना, बाल सफ़ेद होना
एक पल में हो जाता दूर
     आँवला में हैं अंतहीन
औषधीय गुण
     इसको मत समझो बेकार
इसमें सभी तत्वों का है समावेश

Thursday, December 3, 2015

आयुर्वेद में पालक

                                                  आयुर्वेद में पालक

पालक है वरदान
     इसको खाकर बनते है बलवान
इससे बनता है लाल रक्त कण
     जो चेहरे को कर देता है लाल लाल
इसमें कैल्शियम होता है भरपूर
     जी हड्डियों को कर देता है मजबूत
पालक है वरदान
     इसको खाकर बनते है बलवान
आँखों की रौशनी को कर देता है तेज़
     इसकी पत्तियों में होता है कार्बोहायड्रेट
जो शरीर को कर देता है ऊर्जावान
     पालक है वरदान
इसको खाकर बनते है बलवान
     शरीर में बढ़ता है होमोग्लोबिन
इसमें होता है प्रोटीन
     जो बालो को कर देता है मजबूत
पालक है वरदान
     इसको खाकर बनते है बलवान

Tuesday, December 1, 2015

आयुर्वेद में एलोवेरा

आयुर्वेद में एलोवेरा


एलोवेरा का सेवन जो करे
उनकी त्वचा चमकती रहे
एलोवेरा का शीतल पये
तेज़ गर्मी में गले को राहत दे
कहीं कटे या जले पर इसे लगा ले
ये जलन को पल में दूर करे
एलोवेरा का सेवन जो करे
सब रोगो से दूर रहे
एलोवेरा का रस
बालो को रखे सुन्दर स्वस्थ
हर रोगो की एक औषधि
एलोवेरा-एलोवेरा

Wednesday, November 25, 2015

आयुर्वेद में पुदीना

आयुर्वेद में पुदीना


अमृत तुल्ये है पुदीना
गर्मी में राहत दे पुदीना
पाचन क्रिया को
पल में दरुस्त करे पुदीना
खट्टी डकार पेट में जलन
से राहत करे पुदीना
हर घर में प्रयोग होता पुदीना
कील मुँहासे दाग धब्बे दूर कर
चेहरे पर कान्ति लाये पुदीना
गुणों की खान है पुदीना
गर्मी में राहत दे पुदीना 

आयुर्वेद में सेब

आयुर्वेद में सेब


सेब कर दे काय कल्प
     डॉक्टर से सबको रखे दूर
जो दो सेब बिना चीले चबा कर खाए
     उसकी स्मरण शक्ति होती तेज़

सेब कर दे काय कल्प
     डॉक्टर से सबको रखे दूर
सेब मुरब्बा खाकर
     हृदय दुर्बलता होती दूर
पके सेब रस पीकर
     पुरानी खांसी भागे दूर

सेब कर दे काय कल्प
     डॉक्टर से सबको रखे दूर
सेब खाकर उच्च रक्तचाप सिरदर्द
     सिरदर्द अनिंद्रा भागे दूर
हर मर्ज़ की एक दवा हे सेब
     सेब कर दे काय कल्प
डॉक्टर से सबको रखे दूर
    

Friday, November 20, 2015

हरी भरी सब्ज़ी और फल

हरी भरी सब्ज़ी और फल


जो भी खाता हरी सब्ज़ी
     उससे रोग भागता दूर
लेकिन मनुष्य में बड़ा है लालच
     स्वाद इन्द्रियों के बस में रहता
मिठाई देख उसी तरफ है जाता
     फिर अनेक रोगो को देता दावत
मन ही मन पछताता है

जो भी खाता बढ़िया फल
     उससे रोग भागता दूर
लेकिन मनुष्य में बड़ा है लालच
     स्वाद इन्द्रियों के बस में रहता
टिक्की गोल गप्पे देख उसी तरफ है जाता
     फिर पेट के रोगो को देता दावत
मन ही मन पछताता है

जो भी पीता दूध दही
     उससे रोग भागता दूर
लेकिन मनुष्य में बड़ा है लालच
     स्वाद इन्द्रियों के बस में रहता
कोल्ड ड्रिंक्स बियर देख उसी तरफ है जाता
     फिर लीवर के रोग को देता दावत
मन ही मन पछताता है



Saturday, November 14, 2015

आयुर्वेद में तुलसी बहु मूल्ये गुणों की खान

आयुर्वेद में तुलसी
               बहु मूल्ये गुणों की खान

स्वस्थ जीवन
        निरोगी काया
जिसने तुलसी
        को अपनाया
तुलसी बहुमूल्ये
          गुणों का खज़ाना
नियमित सेवन
             जिसने किया
मानसिक तनाव
              चर्म रोग सर्दी जुखाम
खांसी बलगम
              इन सभी रोगो से
मिला छुटकारा
              जिसने तुलसी
को अपनाया
              तुलसी बहुमूल्ये
गुणों का खजाना

Saturday, November 7, 2015

Ayurvedic Aushadhi

आयुर्वेदिक औषधि 

आयुर्वेद का अभिप्राय है
दीर्घा आयु स्वस्थ शरीर 
और सुन्दर काया है पाना  
आयुर्वेदिक औषदी ही अपनाना 

शारीरिक मानसिक रूप से 
ऊर्जावान है अगर बनाना
आयुर्वेदिक औषधि  ही अपनाना 

पाचन क्रिया, 
 मजबूत हड्डियां तभी है संभव
आयुर्वेदिक औषधि  ही अपनाना

सभी चिकित्सा पैथी का उद्गम स्रोत है आयुर्वेद 
रोग का अगर सम्पूर्ण निदान है पाना 
आयुर्वेदिक औषधि  ही अपनाना