Friday, November 20, 2015

हरी भरी सब्ज़ी और फल

हरी भरी सब्ज़ी और फल


जो भी खाता हरी सब्ज़ी
     उससे रोग भागता दूर
लेकिन मनुष्य में बड़ा है लालच
     स्वाद इन्द्रियों के बस में रहता
मिठाई देख उसी तरफ है जाता
     फिर अनेक रोगो को देता दावत
मन ही मन पछताता है

जो भी खाता बढ़िया फल
     उससे रोग भागता दूर
लेकिन मनुष्य में बड़ा है लालच
     स्वाद इन्द्रियों के बस में रहता
टिक्की गोल गप्पे देख उसी तरफ है जाता
     फिर पेट के रोगो को देता दावत
मन ही मन पछताता है

जो भी पीता दूध दही
     उससे रोग भागता दूर
लेकिन मनुष्य में बड़ा है लालच
     स्वाद इन्द्रियों के बस में रहता
कोल्ड ड्रिंक्स बियर देख उसी तरफ है जाता
     फिर लीवर के रोग को देता दावत
मन ही मन पछताता है



No comments:

Post a Comment