Wednesday, November 25, 2015

आयुर्वेद में पुदीना

आयुर्वेद में पुदीना


अमृत तुल्ये है पुदीना
गर्मी में राहत दे पुदीना
पाचन क्रिया को
पल में दरुस्त करे पुदीना
खट्टी डकार पेट में जलन
से राहत करे पुदीना
हर घर में प्रयोग होता पुदीना
कील मुँहासे दाग धब्बे दूर कर
चेहरे पर कान्ति लाये पुदीना
गुणों की खान है पुदीना
गर्मी में राहत दे पुदीना 

आयुर्वेद में सेब

आयुर्वेद में सेब


सेब कर दे काय कल्प
     डॉक्टर से सबको रखे दूर
जो दो सेब बिना चीले चबा कर खाए
     उसकी स्मरण शक्ति होती तेज़

सेब कर दे काय कल्प
     डॉक्टर से सबको रखे दूर
सेब मुरब्बा खाकर
     हृदय दुर्बलता होती दूर
पके सेब रस पीकर
     पुरानी खांसी भागे दूर

सेब कर दे काय कल्प
     डॉक्टर से सबको रखे दूर
सेब खाकर उच्च रक्तचाप सिरदर्द
     सिरदर्द अनिंद्रा भागे दूर
हर मर्ज़ की एक दवा हे सेब
     सेब कर दे काय कल्प
डॉक्टर से सबको रखे दूर
    

Friday, November 20, 2015

हरी भरी सब्ज़ी और फल

हरी भरी सब्ज़ी और फल


जो भी खाता हरी सब्ज़ी
     उससे रोग भागता दूर
लेकिन मनुष्य में बड़ा है लालच
     स्वाद इन्द्रियों के बस में रहता
मिठाई देख उसी तरफ है जाता
     फिर अनेक रोगो को देता दावत
मन ही मन पछताता है

जो भी खाता बढ़िया फल
     उससे रोग भागता दूर
लेकिन मनुष्य में बड़ा है लालच
     स्वाद इन्द्रियों के बस में रहता
टिक्की गोल गप्पे देख उसी तरफ है जाता
     फिर पेट के रोगो को देता दावत
मन ही मन पछताता है

जो भी पीता दूध दही
     उससे रोग भागता दूर
लेकिन मनुष्य में बड़ा है लालच
     स्वाद इन्द्रियों के बस में रहता
कोल्ड ड्रिंक्स बियर देख उसी तरफ है जाता
     फिर लीवर के रोग को देता दावत
मन ही मन पछताता है



Saturday, November 14, 2015

आयुर्वेद में तुलसी बहु मूल्ये गुणों की खान

आयुर्वेद में तुलसी
               बहु मूल्ये गुणों की खान

स्वस्थ जीवन
        निरोगी काया
जिसने तुलसी
        को अपनाया
तुलसी बहुमूल्ये
          गुणों का खज़ाना
नियमित सेवन
             जिसने किया
मानसिक तनाव
              चर्म रोग सर्दी जुखाम
खांसी बलगम
              इन सभी रोगो से
मिला छुटकारा
              जिसने तुलसी
को अपनाया
              तुलसी बहुमूल्ये
गुणों का खजाना

Saturday, November 7, 2015

Ayurvedic Aushadhi

आयुर्वेदिक औषधि 

आयुर्वेद का अभिप्राय है
दीर्घा आयु स्वस्थ शरीर 
और सुन्दर काया है पाना  
आयुर्वेदिक औषदी ही अपनाना 

शारीरिक मानसिक रूप से 
ऊर्जावान है अगर बनाना
आयुर्वेदिक औषधि  ही अपनाना 

पाचन क्रिया, 
 मजबूत हड्डियां तभी है संभव
आयुर्वेदिक औषधि  ही अपनाना

सभी चिकित्सा पैथी का उद्गम स्रोत है आयुर्वेद 
रोग का अगर सम्पूर्ण निदान है पाना 
आयुर्वेदिक औषधि  ही अपनाना