Thursday, March 17, 2016

स्वस्थ रहने के राज

 स्वस्थ रहने के राज 

" जो पैदल चलता
  उनका स्वास्थ्य ठीक रहता
  मांशपेशियों हड्डियो का
  व्यायाम हो जाता "

"जो आधा खाये
 तीन गुना पानी पिये
 चौगुना हँसता रहे
 रोग शोक उसके पास न आये "

"एक बार जो खाता है
 वो बन जाता है योगी
 दो बार जो खाता है
 वो बन जाता है भोगी
 जो बार-बार खाता है
 वो बन जाता है रोगी "

"खाना चाहे कम ही खाना
 लेकिन उसे चबा चबा कर खाना
 अच्छे स्वास्थ का यही है राज
 और यही है खजाना "

"जिसका पैर गरम
 और पेट नरम
 सिर होता है ठंडा
 उसके घर वैद्द हकीम
 आ जाये
तो उसे पड़ता है डंडा "  

No comments:

Post a Comment